Home » देश » बिलासपुर में आकाशीय बिजली का कहरः खेलते समय 13 साल के दीपक की मौत, दूसरा बच्चा घायल

बिलासपुर में आकाशीय बिजली का कहरः खेलते समय 13 साल के दीपक की मौत, दूसरा बच्चा घायल

*कोनी थाना क्षेत्र के निरतू गांव में शोक | तेज आंधी-बारिश के बीच गिरी बिजली, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल*

*बिलासपुर,  जिले के *कोनी थाना क्षेत्र* अंतर्गत *ग्राम निरतू* के घासीपूँजी क्षेत्र में शनिवार शाम अचानक मौसम बदलने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से *13 वर्षीय बालक दीपक पटेल* की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

*घर के सामने खेल रहा था दीपक* 
जानकारी के मुताबिक *दीपक पटेल पिता राजेश पटेल* शनिवार को अपने घर के सामने अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान तेज आंधी, तूफान और बारिश शुरू हो गई।

मौसम खराब होने के बीच अचानक *आकाशीय बिजली* गिरी, जिसकी चपेट में दीपक समेत *दो बच्चे* आ गए।

*सिम्स में तोड़ा दम* 
घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण दोनों बच्चों को लेकर *सिम्स अस्पताल* पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद *दीपक पटेल को मृत घोषित* कर दिया। वहीं दूसरे घायल बच्चे का इलाज किया गया, जिसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है।

घटना *हरि पटेल के घर के पास* की बताई जा रही है।

*गांव में पसरा मातम* 
अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को सिम्स में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान पूरे गांव में मातम पसरा रहा।

*प्रशासन ने जताया शोक* 
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन के अधिकारी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को शासकीय नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

*मौसम विभाग की चेतावनी* 
मौसम विभाग ने पहले ही तेज आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया था। ग्रामीणों से अपील की गई है कि खराब मौसम में पेड़ों और खुले स्थानों से दूर रहें।

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers