शीर्षक:
मल्हार में बिजली कार्यालय घेराव के दौरान भाजपा उपाध्यक्ष सहित कांग्रेस व निर्दलीय जनप्रतिनिधि एक मंच पर, राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज

नगर पंचायत मल्हार मस्तूरी विधानसभा (जिला बिलासपुर)। नगर पंचायत मल्हार में बिजली समस्या को लेकर बिजली कार्यालय का घेराव किया गया। मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी के विभाग ऊर्जा विभाग एनर्जी बिजली पावर सेक्टर के खिलाफ उग्ग्र आंदोलन किया इस प्रदर्शन में नगर पंचायत के भाजपा उपाध्यक्ष सुशील राजा चौबे, भाजपा पार्षद व भाजपा युवा मोर्चा मल्हार मंडल के अध्यक्ष कमलेश (गोलू) सिंह ठाकुर, वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद रामफल कांत, वार्ड क्रमांक 8 के निर्दलीय पार्षद पीयूष पाटले, वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद प्रतिनिधि रंजन साहू, कांग्रेस मस्तूरी ब्लॉक मीडिया प्रभारी नेता राजू तिवारी तथा कांग्रेस पार्षद सुजीत राजभानु कहने पर व मिलकर उग्र आंदोलन में शामिल रहे। भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि भाजपा के ही विरोध करते नजर आए
प्रदर्शन के फोटो और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े जनप्रतिनिधि एक साथ बिजली समस्या को लेकर विरोध दर्ज कराते दिखाई दे रहे हैं।
इस घटनाक्रम ने स्थानीय राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के बावजूद भाजपा के जनप्रतिनिधियों का कांग्रेस नेताओं और निर्दलीय जनप्रतिनिधि के साथ संयुक्त प्रदर्शन कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या यह केवल जनहित में किया गया साझा आंदोलन था, या इसके अन्य राजनीतिक मायने भी हैं? इस पर राजनीतिक हलकों में अलग-अलग चर्चाएं हो रही हैं।
अब निगाहें भाजपा संगठन की प्रतिक्रिया पर हैं कि वह इस घटनाक्रम को किस दृष्टि से देखता है। वहीं, संबंधित जनप्रतिनिधियों का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।



